Delhi Bad Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते IGI से 22 विमानें डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को यहां अचानक मौसम बदल गया, जिसके बाद बारिश हुई. शनिवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाने लगे, जिसके बाद तेज बारिश की संभावना बनी। शाम होते-होते बारिश भी होने लगी. वहीं बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 22 विमाने डायवर्ट की गई.