Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हनुमानगढ़ी में भी लगा भक्तों का तांता
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया.