Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत 6 सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए डाले जाएंगे वोट
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने वाला है. इन क्षेत्रों में तमाम उम्मीदवार अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमने वाला है.
भोपाल, 17 अप्रैल : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने वाला है. इन क्षेत्रों में तमाम उम्मीदवार अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमने वाला है.
राज्य में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र -- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के तीन विधानसभा क्षेत्र -- बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होना है, इसलिए इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम चार बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने कहा बैलेट पेपर से चुनाव नहीं
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित समय के 48 घंटे से पहले चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है. प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है. इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है. राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जिनमें चार चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

