Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण का चुनाव संपन्न, 102 सीटों पर डाले गए वोट
लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया. पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ. इसके साथ ही 8 केंद्रीय मंत्रियों व विपक्ष के कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हो गया. इन 102 सीटों पर कुल 1,625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.