Dalveer Goldie Joins AAP: कांग्रेस को बड़ा झटका, दलवीर गोल्डी ने ‘हाथ’ का साथ छोड़ थामा ‘आप’ का दामन, सीएम मान के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. संगरूर के धुरी विधानसभा से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर गोल्डी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. 2022 के संगरूर उपचुनाव में दलवीर गोल्डी कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दलवीर गोल्डी की जगह सुखपाल सिंह खेरा को चुनावी मैदान में उतारा, जिससे गोल्डी नाराज थे.