देश

'Roopali Ganguly Joins BJP: अनुपमा' फेम टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली हुईं भाजपा में शामिल

'अनुपमा' फेम टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. उनके साथ अमेय जोशी ने भी भाजपा का दामन थामा. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में रुपाली गांगुली और अमेय जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

'Roopali Ganguly Joins BJP: अनुपमा' फेम टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली हुईं भाजपा में शामिल
(Photo : ANI)

नई दिल्ली, 1 मई : 'अनुपमा' फेम टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. उनके साथ अमेय जोशी ने भी भाजपा का दामन थामा. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में रुपाली गांगुली और अमेय जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

विनोद तावड़े ने रुपाली गांगुली और अमेय जोशी, दोनों व्यक्तियों का पार्टी में स्वागत करते हुए वोट जिहाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा. तावड़े ने कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष अपने प्रचार में अब सिर्फ झूठ ही नहीं बल्कि वोट जिहाद के प्रचार तक उतर आया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस यह बताएं कि क्या कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर वोट जिहाद की बात चलाई जा रही है. यह भी पढ़ें : Ayodhya: चंपत राय का बड़ा बयान,कहा – राम मंदिर प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति को आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाने का राहुल गांधी का आरोप बिलकुल निराधार और असत्य -Video

उन्होंने यह भी कहा कि इससे विपक्ष की बौखलाहट का पता चलता है कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है. वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद रुपाली गांगुली ने कहा कि वह कला के रास्ते यहां तक पहुंची हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करेंगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से हर भारतीय की आत्मा पर अमिट छाप छोड़ी है, उसी तरह से उन्होंने उनकी आत्मा पर भी छाप छोड़ी है और वह सबके आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हो रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).