सैम पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी के एक दिन बाद भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, लालू यादव चुप क्यों हैं: रविशंकर प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने सैम पित्रोदा के भारत पर की गई नस्लीय टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि उन्हें बयान दिए एक दिन हो गए, लेकिन, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, लालू यादव सहित सभी विपक्षी पार्टियों के तमाम नेता चुप क्यों हैं?