IND vs IRE ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में कल पहली चुनौती में आयरलैंड को मात देने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले प्रीव्यू पर डाले एक नजर
भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में आख़िरी बार कोई टी20 मैच सीरीज़ खेली थी, जिसमें भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान को 3-0 से हराया था. हालांकि भारत के सभी खिलाड़ी दो महीने का आईपीएल खेल कर आ रहे हैं और फ़िलहाल टी20 की लय में हैं. भारत ने विश्व कप से पहले एकमात्र अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हराया था.