देश

Meerut Shocker: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय एक युवक की उसके दो बच्चों से सामने हत्या कर दी गई. आरोपी ने युवक को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.

Meerut Shocker: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
GUN Credit- X

मेरठ, 5 जून : उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय एक युवक की उसके दो बच्चों से सामने हत्या कर दी गई. आरोपी ने युवक को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है.

घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेरठ के जैदी फार्म निवासी अरशद मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था. इसी दौरान बिलाल नामक व्यक्ति से उसकी बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान बिलाल ने तमंचा निकालकर अरशद के सिर में गोली मार दी. घायल होकर युवक जमीन पर गिर गया. लोगों ने बताया कि आरोपी बिलाल और अरशद की कुछ दिन से कहासुनी चल रही थी. यह भी पढ़ें : यूपी में बसपा का प्रदर्शन जीरो, एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी पार्टी

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शहर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवक को गोली मारते देखा गया है. युवक के परिजनों की शिकायत पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).