Mixed Martial Arts: MMA की दुनिया में भारतीय पहलवान संग्राम सिंह की एंट्री
भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा कदम उठाते हुए, पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह एमएमए की दुनिया में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस कदम के साथ, वह एमएमए को अपनाने वाले पहले पुरुष पहलवान और एमएमए फाइटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं.