Smriti Mandhana New Record: स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा बैक टू बैक शतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड
भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जल्दी खो दिया, जिससे मंधाना को पारी की कमान संभालनी पड़ी. उन्होंने अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. एक समय ऐसा था, जब उन्होंने 40 गेंदों पर मात्र 19 रन बनाए थे. लेकिन यहां के बाद उन्होंने अपना अंदाज बदला और विरोधी गेंदबाजों पर हावी हो गईं. हालांकि, टीम ने इस दौरान विकेट भी गंवाए.