IND vs AUS T20 World Cup 2024: सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप का बदला लेना उतरेगी भारत, कंगारू टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का रहा है खतरा
आत्मविश्वास से भरपूर भारत अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान से सेमीफाइनल में जाना चाहेगी. जबकि, अफगानिस्तान से शर्मनाक हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर टूर्नामेंट में कमबैक पर होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सुपर-8 का अहम मुकाबला सोमवार को खेला जाना है.