चंपई सोरेन नंगे पांव संघर्ष करने वाले आंदोलनकारी हैं, उनके बारे में CM हेमंत सोरेन और मंत्री के बयान दुर्भाग्यजनक : अर्जुन मुंडा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा है कि झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 'जल, जंगल, जमीन' के आंदोलन से निकले हुए नेता हैं. उनके बारे में राज्य के सीएम, मंत्री और कुछ नेता जिस तरह का बयान दे रहे हैं, वह दुर्भाग्यजनक है.