ऐतिहासिक ओलंपिक के बाद अर्चना कामथ ने शिक्षा के लिए टेबल टेनिस दिया छोड़, जानें क्या कहा
भारत की शीर्ष पैडलर अर्चना कामथ ने शिक्षा के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए टेबल टेनिस छोड़ दिया है. 24 वर्षीय ओलंपियन, जो पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारत की महिला टीम की प्रमुख सदस्य थीं, ने कहा कि उनका निर्णय पूरी तरह से पढ़ाई के प्रति उनके प्यार से प्रेरित है.