देश

Sanjay Raut on Eknath Shinde: दो महीने में फांसी पर लटकाए गए बलात्कारी का नाम बताएं एकनाथ शिंदे- एमवीए

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दावों को चुनौती दी है और उनसे उस बलात्कारी का नाम बताने को कहा है जिसे कथित तौर पर हाल फिलहाल में फांसी दी गई.

Sanjay Raut on Eknath Shinde: दो महीने में फांसी पर लटकाए गए बलात्कारी का नाम बताएं एकनाथ शिंदे- एमवीए
Credit -ANI

मुंबई, 22 अगस्त : विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दावों को चुनौती दी है और उनसे उस बलात्कारी का नाम बताने को कहा है जिसे कथित तौर पर हाल फिलहाल में फांसी दी गई. कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष (विधानसभा) विजय वडेट्टीवार, शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के नेताओं ने रत्नागिरी में मुख्यमंत्री के दावों पर नाराजगी जताते हुए उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.

'लाड़की बहिन’ मासिक भत्ता योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शिंदे ने कहा कि चार महीने पहले बलात्कार करने वाले एक बलात्कारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दो महीने में फांसी की सजा दी गई. वडेट्टीवार ने कहा, ''फर्जी खबरें फैलाने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ही हैं, इसका सबूत सीएम की ओर से दिया गया बयान है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के आरोपी को दो महीने में फांसी की सजा दी गई. उन्‍हें यह बताना चहिए कि महायुति सरकार के दौरान किस आरोपी को दो महीने में फांसी दी गई.'' यह भी पढ़ें : Jharkhand High Court: बांग्लादेशी घुसपैठ पर जवाब देने के लिए केंद्र ने मांगा वक्त, झारखंड हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

राउत ने कहा, ''अब वे एक बलात्कारी को दो महीने में फांसी की सजा दिलाने की झूठी कहानी लेकर आए हैं, जबकि शिंदे और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे पिछले सप्ताह बदलापुर में हुई घटना में पीड़ित नर्सरी स्कूल के बच्चों के परिवारों से मिलने तक नहीं जा सके.'' राउत ने पूछा, “कृपया हमें बताएं कि यह बलात्कारी कौन था… उसे कब सजा दी गई और कहां फांसी दी गई?

सरकार की आलोचना करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि बलात्कारी की बात तो दूर, महायुति सरकार के पिछले दो साल के कार्यकाल में क्या किसी अन्य दोषी को दो महीने के भीतर फांसी दी गई है, अगर दी गई है तो उनके नाम बताएं. वडेट्टीवार ने कहा, ''मुख्यमंत्री विधानसभा में लोगों से खुलेआम झूठ बोल रहे हैं और अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. उन्हें बलात्कार जैसे मामलों में इस बात का श्रेय नहीं लेना चाहिए जो उन्होंने किया ही नहीं.'' राउत ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मांग करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के बयान को गंभीरता से लेते हुए सच्चाई सामने लाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).