देश

Uttar Pradesh: इटावा के मेहंदीपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मेहंदीपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. घटना महेवा ब्लॉक के मेहंदीपुर की है. यहां पर नाली के निर्माण का कार्य चल रहा था.

Uttar Pradesh: इटावा के मेहंदीपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

Uttar Pradesh:  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मेहंदीपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. घटना महेवा ब्लॉक के मेहंदीपुर की है. यहां पर नाली के निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान पास की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर दब गए. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, नाली निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा था. यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder: पॉलिग्राफ टेस्ट से खुलेंगे आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के राज? CBI ने कोर्ट से की मांग

घायलों का इलाज इटावा के जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की सूचना पर मौके पर बकेवर थाना की पुलिस पहुंची. घटनास्थल पर चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, बीडीओ महेवा सूरज सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, चकरनगर के सीओ प्रेम कुमार थापा तथा अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं. सत्यपाल सिंह ने हादसे को लेकर बताया कि बकेवर के मेहंदीपुर में एक नाले का काम चल रहा था. जब मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे तो बराबर की ही एक दीवार गिर गई. दीवार गिरने पर पांच मजदूर दब गए थे जिनमें तीन की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).