Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में भाजपा की 'बंपर जीत' ने शेयर बाजार में भरा जोश, सेंसेक्स 584 अंक बढ़ा
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार ने शेयर बाजार में मंगलवार को जोश भरने का काम किया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 584 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,634 और निफ्टी 217 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,013 पर था.