स्विगी, निवा बूपा समेत चार कंपनियां IPO के जरिए अगले हफ्ते जुटाएंगी 18,534 करोड़ रुपये
अगले हफ्ते आईपीओ बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है. स्विगी, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, सैजिलिटी इंडिया और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स प्राथमिक बाजार से 18,534 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च करेगी.