भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 424 अंक फिसला; मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 424 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,311 और निफ्टी 117 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,795 पर था.