Bihar Student Shot Dead: बिहार के सासाराम में छात्र की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर की आगजनी
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को छात्रों के एक गुट ने गोली मार दी थी. उनमें एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है.
सासाराम, 21 फरवरी : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को छात्रों के एक गुट ने गोली मार दी थी. उनमें एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. इससे गुस्साए छात्रों और अन्य लोगों ने शुक्रवार को डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे जाम कर आगजनी की और जमकर हंगामा किया. रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे डेहरी एसडीपीओ किरण कुमार कोटा ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और हाईवे खुलवाया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था. परीक्षा के बाद छात्र ऑटो में सवार होकर डेहरी में अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान परीक्षार्थियों के दूसरे गुट ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से अमित कुमार और एक अन्य छात्र घायल हो गए थे. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई. अमित कक्षा 10वीं का छात्र था. यह भी पढ़ें : Bengaluru: इंस्टाग्राम रील्स के लिए बाइक सवार सड़क पर तलवारें लहराते दिखे, वीडियो वायरल होने के बाद सभी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में सासाराम के संत अन्ना विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाने पर एक छात्र की दूसरे छात्र से कहासुनी हो गई थी. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई और बात फायरिंग तक पहुंच गई. पुलिस ने तमंचे के साथ नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

