PM Kisan Yojana 19th Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे 22000 करोड़ रुपये
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे.
नई दिल्ली, 21 फरवरी : भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है विशेषकर उनकी खाद-बीज की जो आवश्यकता होती थी, उसे पूरा करके उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे. पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था. इस बार किसानों की संख्या बढ़ी है. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान घायल
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब तक लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है. 19वीं किश्त डलते ही यह राशि बढ़कर 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी. यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी की योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. मुझे प्रसन्नता के पीएम मोदी 24 फरवरी को फिर किसानों के खाते में पैसा डालने वाले हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया. हम बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित कर रहे हैं. इसके लिए मैं 23 फरवरी को दरभंगा में मखाना किसानों से चर्चा करूंगा. मखाना उत्पादक किसानों को हम अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकें, इसको लेकर भी हम विचार-विमर्श करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

