Mahakumbh 2025: 45 दिनों का अद्भुत आध्यात्मिक संगम, जो यादों में रहेगा जीवंत
प्रयागराज महाकुंभ 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा. यहां करोड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया, संतों-महात्माओं के प्रवचन सुने और दिव्य वातावरण का आनंद लिया. अब जब महाकुंभ का समापन हो गया है, तो यह एक याद बनकर दिलों में बस गया है. महाकुंभ के दौरान जो घाट भक्तों से भरे रहते थे, वे अब सूने हो चुके हैं.