Maharashtra: विदर्भ में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, वाशिम जिले के खेर्डा गांव में मुर्गियों की रहस्यमयी मौत
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बर्ड फ्लू (एच 5 एन1 वायरस) का खतरा बढ़ गया है. वाशिम जिले के कारंजा तालुका के खेर्डा (जिरापुरे) गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 मुर्गियों में से 6,831 की रहस्यमयी मौत हो गई. यह घटना फरवरी के आखिरी सप्ताह में सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए.