राहुल गांधी कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, मंदिर दर्शन के बाद करेंगे जनसभाएं, रोड शो
बयान के अनुसार, राहुल दोपहर 12 बजे चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे, और दोपहर बाद 12.50 बजे चित्रकूट से हेलीकाप्टर से चलकर 1.10 बजे सतना पहुंचेंगे, और अपराह्न् 2.10 बजे बी़ टी़ आई़ मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सतना से बस द्वारा रीवा के लिए संकल्प यात्रा पर निकलेंगे.