मालदीव : राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता
मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सोलिह ने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन पर जीत दर्ज की है. वह 17 नवंबर को शपथ लेंगे और उनका कार्यकाल 2023 तक होगा.
माले: मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने नवंबर में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. 'द एडिशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोलिह की प्रवक्ता मारिया अहमद दीदी ने बुधवार को कहा कि रविवार को संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में सोलिह की जीत के बाद दोनों पक्षों के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोदी को आमंत्रित किया गया.
विपक्षी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सोलिह ने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन पर जीत दर्ज की है. वह 17 नवंबर को शपथ लेंगे और उनका कार्यकाल 2023 तक होगा. भारत ने चुनाव के नतीजों का स्वागत किया और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नजदीकी रूप से कार्य करने पर सहमति जताई. प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ने सोलिह को भारत का आधिकारिक दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसे सोलिह द्वारा स्वीकार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

