भारतीय फुटबॉल ‘गोल मशीन' सुनील छेत्री ने कहा- जब तक शरीर में ताकत है खेलता रहूंगा
भारत में क्रिकेट के अलावा कोई अन्य खेल खेलकर नाम कमाना बहुत कठिन कार्य है, लेकिन राष्ट्रीय फुटबाल टीम के दिग्गज कप्तान सुनील छेत्री इसे करने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने बाईचुंग भूटिया के जाने के बाद से बहुत गर्व के साथ राष्ट्रीय टीम का कप्तान होने की भूमिका निभाई है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल करने के मामले में भी छेत्री (67) के नाम एक अनोखा रिकार्ड है.