धोनी ग्लव्स विवाद: गंभीर हैं माही के साथ, ICC को आड़े हाथों लिया
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के दस्तानों में सेना के चिन्ह को लेकर उठे विवाद में अपने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है. साथ ही गम्भीर ने आईसीसी को आड़े हाथों लेते हुए उससे कहा है कि उसका काम कोई क्या पहन रहा है यह देखना नहीं है.