करण जौहर अब हॉरर फिल्में बनाने के मूड में, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
फिल्म-प्रेमियों को कई रोमांटिक फिल्म का स्वाद चखा चुके निर्माता करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही हॉरर शैली फिल्म में कदम रखने वाले हैं. शुक्रवार को करण जौहर ने ट्वीट कर बताया कि धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) एक हॉरर फिल्म की एंकरिंग कर रहा है.
मुंबई : फिल्म-प्रेमियों को कई रोमांटिक फिल्म का स्वाद चखा चुके निर्माता करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही हॉरर शैली फिल्म में कदम रखने वाले हैं. शुक्रवार को करण जौहर ने ट्वीट कर बताया कि धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) एक हॉरर फिल्म की एंकरिंग कर रहा है.
उन्होंने एक पोस्टर साझा किया, जिस पर लिखा हुआ था, "धर्मा प्रोडक्शन डर के नए फ्रेंचाईजी की एंकरिंग कर रहा है. 15 नवंबर 2019."
Film announcement on Monday! STAY TUNED! @apoorvamehta18 @Bps_91 @ShashankKhaitan @DharmaMovies pic.twitter.com/x8oaDO1LQu
— Karan Johar (@karanjohar) June 7, 2019
वहीं, पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फिल्म की घोषणा सोमवार को होगी. जुड़े रहे." हालांकि इससे संबंधित अन्य जानकारियां अभी उजागर नहीं की गई है.
फिल्म निर्माता फिलहाल अपने फैंटेसी एडवेंचर आधारित फिल्म 'ब्राह्मा' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

