रणदीप हुड्डा ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग की पूरी, कहा- यह एक वास्तविक अनुभव
हाल ही में इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का कहना है कि यह एक ऐसा वास्तविक अनुभव रहा
मुंबई : हाल ही में इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का कहना है कि यह एक ऐसा वास्तविक अनुभव रहा, जिसने उन्हें खुद को कलाकार के तौर पर फिर से एक नए सिरे से खोजने में मदद की. इम्तियाज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए रणदीप ने लिखा, "इम्तियाज अली के साथ आगामी फिल्म की मेरी शूटिंग खत्म हुई.
फिल्म 'हाई-वे' के पांच साल बाद यह री-यूनियन काफी शानदार रहा.. हर बार कि तरह काम का आनंद लेते हुए अपनी सीमाओं को बढ़ाने का.. खुद को एक कलाकार, एक व्यक्ति के तौर पर फिर से खोजने का वास्तविक अनुभव..."
And it’s a wrap for me for #ImtiazAli’s next..wonderful reunion after 5 years of the iconic #highway an honest experience as always..the joy of work,pushing boundaries..a rediscovery as an artist, as a person..gratitude 🙏 and wishing the whole team a great future ahead 🤗🤗😘😘 pic.twitter.com/y7SWk5IVlb
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) June 7, 2019
यह भी पढ़ें : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रणदीप हुड्डा ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ
वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो, रणदीप 'लव आजकल 2' में प्रेमगुरु के किरदार में नजर आएंगे. 'लव आजकल 2' फिल्म 2009 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल है. इसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 14 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

