इंदौर: बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा अफसर की पिटाई से बीजेपी बैकफुट पर, कांग्रेस ने बोला हमला, सोशल मीडिया पर पार्टी की हो रही है किरकिरी
मध्यप्रदेश के जर्जर मकान को तोड़ने गए नगर निगम के अमले की क्रिकेट के बल्ले से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा पिटाई किए जाने के मामले ने बीजेपी को बैकफुट पर आने को मजबूर कर दिया है, वहीं कांग्रेस को हमला करने का मौका दे दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने से पार्टी की किरकिरी हो रही है.