जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में आतंकी का शव बरामद, दूसरे आतंकी को घायल अवस्था में दबोचा गया
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों को एक आतंकी का शव बरामद, दूसरे को घायल अवस्था में पकड़ा. पुलिस ने गुरुवार को इसकी सूचना दी. आदिल अहमद के संगठन में शामिल होने को लेकर लश्कर-ए-तैयबा और अंसर गजावत-उल-हिंद के बीच एक विवाद चल रहा था.
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों को एक आतंकी का शव मिला है और दूसरे को घायल अवस्था में पकड़ लिया है. पुलिस ने गुरुवार को इसकी सूचना दी. पुलिस ने कहा कि बिजबेहरा इलाके के सिर्हामा गांव से बुधवार की शाम को आदिल अहमद का शव बरामद किया गया और दूसरे आतंकी आरिफ भट को सुरक्षा बल ने धर दबोचा है.
सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी ऑपरेशन में किसी आतंकी के मारे जाने या घायल होने के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है. पुलिस सूत्रों ने हालांकि यह कहा है कि बाद में आदिल अहमद के संगठन में शामिल होने को लेकर लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba)और अंसर गजावत-उल-हिंद (Ansar Ghazwat-ul-Hind) के बीच एक विवाद चल रहा था.
सूत्रों ने कहा, "खबरें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि एलईटी चाहता था कि वह उन हथियारों को लौटा दे जिन्हें संगठन द्वारा उसे दिया गया था. गोली लगने से हुई उसकी मौत और भट को चोट लगना इन गिरोहों के प्रतिद्वंदिता का परिणाम है."
घटना के विस्तृत जानकारी के बारे में आधिकारिक बयान के आने का अभी इंतजार है हालांकि सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी ऑपरेशन में आदिल की हत्या और आरिफ के चोट लगने की बात से फिलहाल इंकार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

