मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को किया स्वीकार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. अभिनेत्री ने बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. काफी समय तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अभी इसे लेकर काफी खुल गए हैं.
मुंबई : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. हाल ही में अभिनेत्री ने 'इश्कजादे' (Ishaqzaade) स्टार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. सोमवार को अर्जुन के बर्थडे के सिलसिले में उनके साथ छुट्टियों पर गईं अभिनेत्री ने बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की.
इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं जिसके कैप्शन में मलाइका ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे पागल, बेहद ही मजाकिया और अद्भूत अर्जुन कपूर..ढेर सारा प्यार और खुशियां." तस्वीर में 45 वर्षीय इस अभिनेत्री को धारीदार पैंट सूट में देखा जा सकता है जबकि अर्जुन काले रंग के टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कह दिया कुछ ऐसा, वायरल हुआ कमेंट
काफी समय तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अभी इसे लेकर काफी खुल गए हैं. डिनर डेट से लेकर पार्टी और फिल्म स्क्रीनिंग तक ये दोनों अकसर एक-दूसरे संग तस्वीरें लेते नजर आए हैं. आने वाले समय में अर्जुन 'पानीपत' में नजर आएंगे. यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है जिसे आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म में कृति सेनन और संजय दत्त भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

