उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ और आस-पास के इलाकों में मानसून, बारिश से लोगों को मिली राहत
मानसून ने राज्य की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है. कानपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.