'मलाल' स्टार शर्मिन सहगल को दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से मिला आर्शीवाद
दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने नवोदित अभिनेत्री शर्मिन सहगल को शुभकामनाएं दीं. मोहन ने ही हिंदी फिल्म जगत से रेखा का परिचय कराया था. शर्मिन ने अभिनेता मीजान के साथ 'मलाल' फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी.
मुंबई : दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) ने मोहन सहगल की पोती व नवोदित अभिनेत्री शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) को शुभकामनाएं दीं. मोहन ने ही हिंदी फिल्म जगत से रेखा का परिचय कराया था. अपनी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान रेखा से मिलकर अभिभूत हुई शर्मिन ने उन्हें धन्यवाद कहा.
आगे कहा कि, "मैं बहुत आभारी हूं, जो मैंने ऐसे परिवार में जन्म लिया, जो सिनेमा को काफी महत्व देते हैं. मेरे दादाजी मोहन सहगल और अंकल संजय लीला भंसाली की अपने शिल्प के प्रति दीवानगी सबने देखी है और इस चीज ने मुझे काफी प्रभावित किया है."
यह भी पढ़ें : Malaal Trailer: पेश है भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ का शानदार ट्रेलर, सलमान खान ने ट्विटर पर किया शेयर
अभिनेत्री ने आगे कहा, "वे कई सुपरस्टार्स के करियर को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें गर्व महसूस करा पाऊंगी." मोहन ने 1970 में फिल्म 'सावन भादो' से रेखा को लॉन्च किया था. शर्मिन ने अभिनेता मीजान के साथ 'मलाल' फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

