6 दिनों में 81,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा, प्राकृतिक कारणों से अबतक 2 की हुई मौत
एक जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से कम से कम 81,630 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं, जबकि रविवार को 4,773 यात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ. यात्रा करते समय अब तक दो तीर्थयात्रियों की प्राकृतिक कारणों से मौत हो चुकी हैं.