देश

केरल : बॉयज होम में रहने वाले बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप में ईसाई पादरी गिरफ्तार

बॉयज होम में रहने वाले बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व उनका शोषण करने के आरोप में रविवार को एक ईसाई पादरी को गिरफ्तार किया गया है. पेरूम पदम बॉयज होम के निदेशक जॉर्ज उर्फ जेरी (40) को बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

केरल : बॉयज होम में रहने वाले बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप में ईसाई पादरी गिरफ्तार
ईसाई पुजारी/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

कोच्चि : यहां एक बॉयज होम में रहने वाले बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व उनका शोषण करने के आरोप में रविवार को एक ईसाई पादरी को गिरफ्तार किया गया है. पल्लुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि पेरूम पदम बॉयज होम के निदेशक जॉर्ज उर्फ जेरी (40) को बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा, "बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पादरी को उठा लिया गया और रविवार को उसकी गिरफ्तारी हुई." सात बच्चों के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, पादरी काफी समय से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).