देश

उत्तर प्रदेश: सेक्स से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी को मार डाला, काटा अपना गुप्तांग

गोरखपुर में एक विचित्र घटना में एक व्यक्ति ने संभोग से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपना गुप्तांग काट डाला. 24 वर्षीय आरोपी का गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश: सेक्स से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी को मार डाला, काटा अपना गुप्तांग
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

गोरखपुर: एक विचित्र घटना में एक व्यक्ति ने संभोग से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपना गुप्तांग (Genitals) काट डाला. 24 वर्षीय आरोपी का गोरखपुर (Gorakhpur) के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, यह घटना सिद्धार्थनगर (Siddharthanagar) के पोखर गांव में हुई जहां आरोपी पति अनवारुल हसन रहता है. दंपति घर पर अकेले थे, जब आरोपी हसन ने संभोग से इनकार करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. गुजरात (Gujarat) के सूरत में काम करने वाले हसन की एक साल पहले ही 20 वर्षीय युवती से शादी हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर लौटा था.

शनिवार सुबह महिला के जमीन पर पड़े होने और आरोपी हसन के खून से लथपथ होने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी. हसन को जल्दी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने पति को ही किया प्रताड़ित, बेहोश होने तक दिया थर्ड-डिग्री टॉर्चर

आरोपी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसके साथ संभोग करने से मना कर दिया। बाद में आरोपी ने अपना गुप्तांग काट डाला. पुलिस ने कहा कि महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था. लड़की के पिता की शिकायत पर अनवारुल हसन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).