निर्देशक जॉन फेवरोऊ से मिलने के लिए उत्साहित हैं गायक अरमान मलिक
गायक अरमान मलिक लॉस एंजेलिस में निर्देशक जॉन फेवरोऊ से उनकी फिल्म 'द लायन किंग' के प्रीमियर पर मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं. वर्ल्ड प्रीमियर के लिए अरमान सोमवार को लॉस एंजेलिस के लिए रवाना होंगे. यह फिल्म 19 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.
मुंबई : गायक अरमान मलिक (Armaan Malik) लॉस एंजेलिस में निर्देशक जॉन फेवरोऊ (Jon Favreau) से उनकी फिल्म 'द लायन किंग' (The Lion King) के प्रीमियर पर मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं. वर्ल्ड प्रीमियर के लिए अरमान सोमवार को लॉस एंजेलिस के लिए रवाना होंगे.
अरमान ने एक बयान में कहा, "लॉस एंजेलिस में 'द लायन किंग' के प्रीमियर के लिए डिजनी इंडिया में शामिल होने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. हॉलीवुड में किसी प्रीमियर में मैं पहली बार शामिल हो रहा हूं और इस तरह की शानदार परियोजना का हिस्सा बनने पर मैं काफी उत्साहित हूं."
#TheLionKing @DisneyLionKing 🇮🇳 pic.twitter.com/vE9YJT8Wtp
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) July 6, 2019
यह भी पढ़ें : सूरज पंचोली की ट्विटर पर हुई वापसी, गायक अरमान मालिक ने अभिनेता का किया स्वागत
अरमान ने आगे कहा, "जो बात इसे और भी खास बनाती है वह ये है कि मुझे स्वयं उस व्यक्ति से करीब से मिलने और बात करने का मौका मिलेगा; जॉन फेवरो!"
#TheLionKing soundtrack is something we all have grown up listening to & it’s an absolute honour to be able to lend my singing voice to the iconic character of SIMBA! Thank you @DisneyFilmIndia for making me a part of this talented ensemble 🌟
Songs come out soon! 🎵❤️ pic.twitter.com/Cg3fV06bvr
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) July 5, 2019
जॉन फेवरोऊ इस फिल्म के निर्देशक हैं और डिजनी की आगामी इस लाइव-एक्शन परियोजना 'द लायन किंग' के हिदी संस्करण में अरमान और गायिका सुनिधि चौहान ने मिलकर इसके हिंदी गाने गाए हैं. यह फिल्म 19 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

