पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम लोगों के लिए बनाई चाय, देखें Video
ममता बनर्जी ने बंगाल में समुद्री तट पर स्थित दीघा शहर का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक स्टाल पर आम लोगों के लिए चाय बनाई. ममता बनर्जी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'कभी-कभी जीवन की छोटी सी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं. चाय बनाना और उसे परोसना, इनमें से एक है.'