शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 370 और निफ्टी 100 अंकों गिरा निचे
घरेलू शेयर बाजार में भी निवेशकों में निराशाजनक रुझान के कारण गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 370 अंक लुढ़का वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 370 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को भी निवेशकों में निराशाजनक रुझान के कारण गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 370 अंक लुढ़का जबकि एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई.
सरकार की ओर से संकट के दौर गुजर रहे औद्योगिक क्षेत्र को कोई राहत पैकेज मिलने की संभावना नहीं दिखने के कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे देसी करेंसी रुपया भी लुढ़क कर 72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया. सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 352.85 अंकों यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 36,120.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 94.30 अंक यानी 0.88 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,647.05 पर कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें : महावीर जयंती से एक दिन पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 369.80 अंक की बढ़त के साथ हुए बंद
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ 36,387.68 पर खुला और जल्द ही लुढ़क कर 36,102.35 पर आ गया. पिछले सत्र में सेंसेक्स 36,472.93 पर बंद हुआ था. शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 370 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी कमजोरी के साथ 10,699.60 पर खुलने के बाद शुरूआती कारोबार 100 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 10,637.15 पर आ गया. पिछले सत्र में निफ्टी 10,741.35 पर बंद हुआ था. भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले फिसल कर 72 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया जबकि इससे पहले रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 10 पैसे की कमजोरी के साथ 71.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

