देश

तृणमूल कांग्रेस के 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम को टक्कर देगी भारतीय जनता पार्टी, अगले महीने बीजेपी राज्य प्रमुख दिलीप घोष लॉन्च करेंगे 'दादा के बोलूं' कार्यक्रम

तृणमूल कांग्रेस के दीदी के बोलो कार्यक्रम को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अगले महीने अपने राज्य प्रमुख दिलीप घोष को लेकर 'दादा के बोलूं' को लॉन्च करने का फैसला किया है. पार्टी के स्थानीय नेतृत्वकर्ता राज्य के विभिन्न स्थानों पर चाय पार्टियों का आयोजन करेगें. राज्य में बीजेपी पहले ही कार्यक्रम पर एक वीडियो को लॉन्च कर चुकी है.

तृणमूल कांग्रेस के 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम को टक्कर देगी भारतीय जनता पार्टी, अगले महीने बीजेपी राज्य प्रमुख दिलीप घोष लॉन्च करेंगे 'दादा के बोलूं' कार्यक्रम
बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष (Photo Credits: IANS)

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के 'दीदी के बोलो'(डायल दीदी- ममता बनर्जी) कार्यक्रम को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अगले महीने अपने राज्य प्रमुख दिलीप घोष (Dilip Ghosh) को लेकर 'दादा के बोलूं' (दादा से कहें) को लॉन्च करने का फैसला किया है.

बीजेपी के रणनीतिकारों के अनुसार, पार्टी के स्थानीय नेतृत्वकर्ता राज्य के विभिन्न स्थानों पर चाय पार्टियों का आयोजन करेगें, जहां घोष लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतों और सलाह को सुनेंगे. राज्य में बीजेपी पहले ही कार्यक्रम पर एक वीडियो को लॉन्च कर चुकी है. वीडियो में एक पोस्टर भी देखा जा सकता है, जिसमें घोष चाय पीते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम लोगों के लिए बनाई चाय, देखें Video

'दीदी के बोलो' में लोगों को एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है, जिस पर फोन करने पर सबसे पहले तृणमूल स्वयंसेवक फोन उठाते हैं और फिर फोन करने वालों को फोन पर बनर्जी से बात करने के लिए विभिन्न स्तरों से गुजरना पड़ता है. इसके विपरीत, घोष विभिन्न इलाकों में खुद मौजूद होकर लोगों की समस्या सुनेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).