पोलैंड: आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत 100 से अधिक हुए घायल, पोलिश प्रधानमंत्री माटेयूस्ज मोराविएकी ने किया दौरा
दक्षिणी पोलैंड के टैट्रा पहाड़ी इलाके में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की गुरुवार को मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए. पोलिश प्रधानमंत्री माटेयूस्ज मोराविएकी ने वहां का दौरा किया. इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से अन्य लोग भी प्रभावित हुए. पीएम मोराविएकी ने 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों और हेल्थकेयर वर्कर्स को धन्यवाद दिया.
वारसॉ : दक्षिणी पोलैंड के टैट्रा पहाड़ी इलाके में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की गुरुवार को मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए. बचाव दल को सहयोग देने के लिए पोलिश प्रधानमंत्री माटेयूस्ज मोराविएकी (Prime Minister Mateusz Morawiecki) ने वहां का दौरा किया.
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर स्लोवाक की तरफ वाले हिस्से में, जो पोलैंड और स्लोवाकिया को विभाजति करता है, आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या चार हो गई.
यह भी पढ़ें : ग्रीस: पोरस द्वीप में बिजली के तारों में फसी हेलीकॉप्टर हुई दुर्घटना का शिकार, पायलट सहित 2 की मौत
मोराविएकी ने कहा, "बचाव और आपातकालीन सेवाएं वह सबकुछ कर रही हैं जो कर सकती हैं." उन्होंने 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों और हेल्थकेयर वर्कर्स को धन्यवाद दिया. मोराविएकी ने कहा कि तलाशी एवं बचाव के प्रयास शुक्रवार सुबह तक जारी रहेंगे और उन्होंने इस आशंका से इनकार नहीं किया कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है.
इस बीच, घायल हुए लगभग 30 लोगों को स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है. पोलैंड के टीवीएन 24 टेलीविजन ने गुरुवार दोपहर बताया कि पर्यटकों का एक बड़ा समूह उस समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जब वे गिवोंट पर्वत पर थे और उनमें से चार मारे गए. इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से अन्य लोग भी प्रभावित हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

