मनोरंजन

किम कार्दशियन ने अपने चारों बच्चों के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

किम कार्दशियन ने अपने चारों बच्चों के साथ पहली बार अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. इस तस्वीर में किम बीच पर अपने चारों बच्चों के साथ नजर आ रही है. इन तस्वीरों में किम की स्विमसूट का रंग उनकी बेटियों - शिकागो और नार्थ के कपड़ों के रंग से मैच कर रहा है.

किम कार्दशियन ने अपने चारों बच्चों के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
किम कार्दशियन और उनके बच्चे (Photo Credits: IANS)

लॉस एंजेल्स : किम कार्दशियन (Kim Kardashian) ने अपने चारों बच्चों के साथ पहली बार अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा की है. इस तस्वीर में किम बीच पर अपने चारों बच्चों - नार्थ वेस्ट (North West), सेंट वेस्ट (Saint West), शिकागो वेस्ट (Chicago West) और प्सल्म वेस्ट (Psalm West) के साथ नजर आ रही है. इस समूह ने एक प्यारी तस्वीर खिंचवाई है.

किम ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "मैं समझती थी कि इन बच्चों के साथ तस्वीर खिंचाना बेहद कठिन होगा, यह लगभग असंभव जैसा था." इन तस्वीरों में किम की स्विमसूट का रंग उनकी बेटियों - शिकागो और नार्थ के कपड़ों के रंग से मैच कर रहा है.

 

View this post on Instagram

 

‪Bahamas 🇧🇸 Pics Coming Up! I thought taking a pic with three kids was hard OMG this is almost impossible! ‬

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on

यह भी पढ़ें : किम कार्दशियन का खुलासा, ‘मैं न्यूड थी और तब आया डोनाल्ड ट्रम्प का फोन’

वे सभी सिल्वर कलर की स्विमसूट में हैं, जबकि बेटे प्सल्म और सेन कैजुअल शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम फिलहाल बहामास में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही है. वे वहां घुमने-फिरने के साथ ही एक मां की जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह से निभा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).