पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा का अपहरण, मामला दर्ज
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. उस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद 24 अगस्त को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक छात्रा स्वामी पर आरोप लगा रही थी.