देश

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के 1.5 करोड़ बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने का लिया निर्णय

उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में छात्रों के लिए योग को अनिवार्य करने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले छह महीनों के भीतर 1.5 लाख प्राथमिक स्कूलों में दाखिला लेने वाले 1.5 करोड़ से अधिक बच्चों के लिए बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने की प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है.

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के 1.5 करोड़ बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने का लिया निर्णय
योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: PTI)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में छात्रों के लिए योग को अनिवार्य करने के बाद, योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले छह महीनों के भीतर 1.5 लाख प्राथमिक स्कूलों में दाखिला लेने वाले 1.5 करोड़ से अधिक बच्चों के लिए बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने की प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है.

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने घोषणा की है कि छात्र अब "सुबह 8 बजे से 1 बजे के बीच बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगा सकते हैं." मंत्री ने कहा कि प्रणाली उपस्थिति की जांच करेगी और ड्रॉपआउट दर को नीचे लाएगी. यह सुविधा फर्जी दाखिले जैसी विसंगतियों की जांच करने में भी मदद करेगी.

यह भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश के पुलिस के लिए खोलेगी विश्वविद्यालय

द्विवेदी ने कहा, "प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए हमने अटेंडेंस लगाने के समय को लचीला रखा है. पंचायती राज विभाग बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रभावी रूप से काम करना सुनिश्चित करेगा." स्कूल के कर्मचारी भी बायोमेट्रिक सिस्टम से अपनी हाजिरी लगाएंगे.

द्विवेदी ने कहा कि पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सफाईकर्मियों द्वारा हर दिन विद्यालय परिसर की सफाई किया जाना सुनिश्चित करें. बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में आंध्र प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मॉडल के कार्यान्वयन का अध्ययन करने के लिए एक टीम भेजी थी.

एक अधिकारी ने कहा, "यह अच्छे परिणाम दे रहा है. हम विनिर्देशों को अंतिम रूप देने के चरण में हैं." पंचायती राज सचिव, राजस्व अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं जैसे गैर-शिक्षा अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस के संबंध में मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).