केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को कायम रखने की महत्ता पर दिया जोर, कहा- भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सुरक्षा महत्वपूर्ण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा को कायम रखने की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 34,000 पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था कायम रखने में अपने प्राण गंवाए हैं, जिससे पुलिस बल पर विश्वास बढ़ा है.