देश

पश्चिम बंगाल: मिदनापुर जिले में चार स्थानीय लड़कों ने 15 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले में कथित तौर पर चार स्थानीय लड़कों ने एक 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया है. लड़की के बयान के अनुसार आरोपी लड़कों ने उन्हें सुनसान इलाके में देखा और गांव में सभी को बताने की धमकी दी. मामले दो लड़कों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया और अन्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की. साथ ही लड़की के प्रेमी को भी देर शाम उसे बाहर ले जाने के लिए दोषी ठहराया है.

पश्चिम बंगाल: मिदनापुर जिले में चार स्थानीय लड़कों ने 15 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व मिदनापुर जिले में कथित तौर पर चार स्थानीय लड़कों ने एक 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया है. लड़की अपने प्रेमी के साथ साइकिल पर जा रही थी. कोलाघाट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, "परिवार द्वारा मंगलवार को की गई शिकायत के आधार पर बिश्वजीत पात्रा, समीर मंडल, सौरभ दोलुई व एक अन्य किशोर को लड़की से यौन उत्पीड़न के लिए गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने लड़की के प्रेमी को भी देर शाम उसे बाहर ले जाने के लिए दोषी ठहराया है."

पुलिस ने कहा कि यह घटना 24 अगस्त को हुई, जब लड़की अपने 16 साल के प्रेमी के साथ शाम सात बजे बाहर गई थी. परिवार ने प्रारंभ में लड़के के परिवार के साथ बातचीत करने की कोशिश की और बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद कॉलेज में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन निलंबित

लड़की के बयान के अनुसार, आरोपी लड़कों ने उन्हें सुनसान इलाके में देखा और गांव में सभी को बताने की धमकी दी. अधिकारी ने कहा, "दो लड़कों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया और अन्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की." अधिकारी ने कहा, "चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).