Android 10, पिक्सल के लिए 3 सितंबर को होगी जारी: रिपोर्ट
एंड्रॉयड का अगला वर्शन एंड्रायड 10 के पिक्सल स्मार्टफोनों के लिए 3 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है. एंड्रॉयड ओएस का नाम पिछले दस साल से कंपनी किसी न किसी मिठाई के नाम पर रखती थी, लेकिन इस बार इस प्रचलन को तोड़ने हुए कंपनी ने एंड्रॉयड के नए वर्शन का नाम एंड्रॉयड 10 रखा है.
सैन फ्रांसिस्को : एंड्रॉयड (Android) का अगला वर्शन एंड्रायड 10 (Android 10) के पिक्सल स्मार्टफोनों के लिए 3 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है. समाचार वेबसाइट फोन एरेना की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि एंड्रॉयड 10 अपडेट ना सिर्फ पिक्सल 3ए, पिक्सल 3ए एक्सएल, पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल स्मार्टफोन्स के लिए जारी होगी, बल्कि इसे पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन्स के लिए भी जारी किया जाएगा.
गूगल अक्टूबर के अंत में अपने पिक्सल सीरीज के दो नए फोन- पिक्सल 4 और पिक्सल 4एक्सएल जारी करेगी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 3डी फेस अनलॉक माड्यूल भी होंगे.
यह भी पढ़ें : Whatsapp पर ऐसे कर सकेंगे कॉल रिकॉर्ड, एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स ही उठा सकेंगे इस फीचर का लाभ
एंड्रॉयड ओएस का नाम पिछले दस साल से कंपनी किसी न किसी मिठाई के नाम पर रखती थी, लेकिन इस बार इस प्रचलन को तोड़ने हुए कंपनी ने एंड्रॉयड के नए वर्शन का नाम एंड्रॉयड 10 रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

