उत्तर प्रदेश के पुलिस थाने में भूत का डर
आप मानें या नहीं मानें, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का एक पुलिस थाना भूत-प्रेत के डर की चपेट में है. टीपी नगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने भूत को देखने का दावा किया है, जो उस युवक जैसा है, जिसने कुछ हफ्ते पहले पुलिस थाने में आत्महत्या की थी.