केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM ममता बनर्जी को लिखा पत्र, मजदूरों की अनदेखी का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल में दूसरे राज्यों से मजदूरों को वापस लाने और राज्य से बाहर ले जाने के मामले में ममता सरकार की ढुलमुल नीतियों के खिलाफ अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सख्त हो गए हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों की घर वापसी के लिए 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.